Visa On Arrival For Indians In Dubai: दुबई घूमने वालों के लिए एक खुशखबरी हैI अब दुबई सरकार ने दुबई जाने के लिए भारतीय लोगों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा शुरू की है जिससे यात्रा करना और भी आसान हो गया है। आपको बता दें कि पहले यूएई की यात्रा करने की योजना बनाने से पहले वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता था जो की एक लंबा और थका देने वाला प्रक्रिया था लेकिन अब यूएई ने भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा शुरू की है।
यूएई से पहले भारतीय बिना वीजा के श्रीलंका, थाईलैंड, जिंबॉब्वे, तंजानिया, नेपाल, म्यांमार जैसे देशों में यात्रा कर सकते थे इसके बाद अब यूएई ने भी यह सुविधा शुरू की है। आपको बताते हैं कि भारत को भारतीयों को बिना वीजा घूमने के लिए 62 देशों ने सुविधा दी है।
| 1. अल्बानिया | 15. माइक्रोनीशिया |
| 2. बारबडोस | 16. मॉन्टसेराट |
| 3. भूटान | 17. नेपाल |
| 4. ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह | 18. नीयू |
| 5. कुक द्वीप समूह | 19. ओमान |
| 6. डोमिनिका | 20. कतर |
| 7. अल सल्वाडोर | 21. सेनेगल |
| 8. फिजी | 22. सेंट किट्स और नेविस |
| 9. ग्रेनाडा | 23. सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस |
| 10. हैती | 24. श्रीलंका |
| 11. जमाइका | 25. त्रिनिदाद और टोबैगो |
| 12. कजाकिस्तान | 26. ट्यूनिशिया |
| 13. मकाओ (एसएआर चीन) | 27. थाईलैंड |
| 14. मॉरीशस | 28. वानूआतू |
| 29. बोलिविया | 45. मॉरीटानिया |
| 30. बोत्स्वाना | 46. मोजांबिक |
| 31. बुरुंडी | 47. म्यांमार |
| 32. कंबोडिया | 48. पलाऊ द्वीप समूह |
| 33. केप वर्डे द्वीप | 49. रवांडा |
| 34. कोमोरो द्वीप | 50. सामोआ |
| 35. इथोपिया | 51. सेशेल्स |
| 36. गैबॉन | 52. सियरा लिओन |
| 37. गिनी-बिसाऊ | 53. सोमालिया |
| 38. इंडोनेशिया | 54. सेंट लूसिया |
| 39. ईरान | 55. तंजानिया |
| 40. जॉर्डन | 56. तिमोर-लेस्ते |
| 41. लाओस | 57. टोगो |
| 42. मैडागास्कर | 58. तुवालु |
| 43. मालदीव | 59. युगांडा |
| 44. मार्शल द्वीप | 60. जिम्बाब्वे |
| 61. अंगोला | 62. मलेशिया |
क्या होता है वीजा इन अराइवल?
विजा ओं अराइवल का मतलब है किसी देश में जाने के लिए पहले से वीजा नहीं लेना, बल्कि आप किसी देश पहुंचेंगे तो आप एयरपोर्ट या बॉर्डर चेक पॉइंट से तुरंत वीजा प्राप्त कर सकेंगे इसके लिए आपको केवल एक फॉर्म भरना होगा और कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे इसके बाद आपको वीजा मिल जाएगाI इस पूरी प्रक्रिया को Visa On Arrival कहा जाता है, जिसकी सुविधा अब दुबई जैसे बड़े देश ने भारतीयों के लिए शुरू की है। इससे पहले मॉरीशस, मलेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका जैसे देशों ने यह सुविधा भारतीयों के लिए शुरू की थी।

