पानी के बिल में आज से बढ़ोतरी, 4% हुआ महंगा…

Water Tariff Hiked by 4 Percent : उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसके चलते अब जल संस्थान ने पानी के टैरिफ में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

आपको बता दें, बुधवार से प्रदेशभर में जल संस्थान की पाइपलाइन से पानी लेने वाले उपभोक्ताओं को ज्यादा भुगतान करना होगा। विभाग ने पानी के बिलों में करीब 4 प्रतिशत की वृद्धि लागू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार यह बढ़ोतरी 2013 में तय बेस रेट के आधार पर हर साल की जाने वाली प्रक्रिया का हिस्सा है। पहले यह वृद्धि अलग-अलग स्लैब में 9 से 11 प्रतिशत तक होती थी, लेकिन अब इसे घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया है।

बता दें, जल संस्थान के मुख्य प्रबंधक द्वारा बताया गया कि बिल निर्धारण दो प्रमुख आधारों पर किया जाता है। पहला हाउस टैक्स असेसमेंट के अनुसार स्लैब तय करना और दूसरा पानी की खपत के आधार पर शुल्क लगाना। प्रदेश में करीब 50 हजार उपभोक्ता खपत आधारित टैरिफ प्रणाली के अंतर्गत आते हैं।

Srishti
Srishti