Uttarakhand WO Officer of Assam Rifles martyred :उत्तराखंड के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल के शहीद होने की दुखद खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हुए। असम राइफल के वारंट ऑफिसर का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंच गया। जिसे देख स्थानीय लोगों की आंखे नम हो गई। शहीद की अंतिम विदाई में लोगों का हुजूम उमर पड़ा और उनकी अंतिम विदाई रानीबाग चित्रशिला घाट पर किया गया।
सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार
बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर आज सुबह 9 जुलाई को तिरंगे पर लिपटा हुआ उनके आवास लाया गया। शहीद की अंतिम विदाई में लोगों का हुजूम उमर पड़ा। जहां परिजनों और जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।और उन्हें अंतिम विदाई रानीबाग चित्रशिला घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मणिपुर के उक्राउल जिले में 40 असम राइफल के काफिले पर उग्रवादियों ने घात लगाकर उन पर हमला किया। जिस दौरान पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की इस हमले में वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल और हवलदार चंद्र मोहन सिंह ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। बलवंत सिंह 1991 में असम राइफल में भर्ती हुए थे जिनकी शहादत की खबर सुनते गांव में सन्नाटा पसर गया और आवास में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
