Doon University : मेस के खाने में मिला कीड़ा, कुलपति आवास के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन…

Worm found in mess food of Doon University : देहरादून के दून यूनिवर्सिटी में छात्र परिषद चुनाव से ठीक एक दिन पहले हगांमा हो गया।बता दे यह हगांमा सोमवार यानी 28 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय के अलकनंदा गर्ल्स हॉस्टल की मेस में रात को परोसे गए खाने की थाली में कथित तौर पर कीड़ा और स्नेल (घोंघा) मिलने की वजह से हुआ था। इससे छात्र-छात्राएं भड़क गए और उन्होंने भोजन की बेहद खराब गुणवत्ता को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। जिसके कारण कैंपस में चुनाव से ठीक एक दिन पहले काफी तनाव का माहौल बन गया।

कुलपति आवास (Doon University) के बाहर छात्रों का प्रदर्शन

बता दे नाराज छात्रों ने बड़ी संख्या में हॉस्टल से बाहर निकलकर कुलपति (VC) आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू की। प्रदर्शनकारी छात्रों ने मेस व्यवस्था में तत्काल सुधार करने और वर्तमान मेस वेंडर (संचालक) को बदलने की सख्त मांग उठाई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। हंगामे और बढ़ते आक्रोश को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंचा।

छात्रों ने आरोप लगाया कि मेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। वहीं, सोमवार रात खाने में कीड़ा मिलने के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। देर रात तक छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर कुलपति आवास के बाहर डटे रहे। मामले को लेकर विश्वविद्यालय कुलपति ने छात्रों की शिकायतें सुनी और मेस संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल के अनुसार, उन्होंने सोमवार सुबह बॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया था। व्यस्तता के कारण गल्र्स हॉस्टल का निरीक्षण नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि मेस को लेकर पहले भी छात्रों की शिकायतें मिली थीं और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए गए थे।
कुलपति के अनुसार, विश्वविद्यालय की मेस में छात्रों को 2,200 रुपये में तीन वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 29 सितंबर को विश्वविद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव होने हैं और कुछ छात्र इस मुद्दे को चुनावी राजनीति से भी जोड़ रहे हैं।

पढे़ – Bhagat Singh Jayanti : PM मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि…

Srishti
Srishti