19 अप्रैल से खुलेंगे यमनोत्री धाम के कपाट, यमुना जन्मोत्सव के मौके पर निकला शुभ मुहूर्त….

Yamnotri Dham Kapat Opening Date : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जल्द ही शुरू होने जा रही है। जिसके चलते अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर यमनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल यानी रविवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

आपको बता दें, 24 मार्च मंगलवार को यमुना जन्मोत्सव के मौके पर खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में यमुनोत्री मंदिर समिति के अगुवाई में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसके अनुसार आगामी 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार कपट सुबह 12:35 पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका नक्षत्र आयुष्मान योग पर विशेष पूजा अर्चना कर विधि विधान के साथ खोल दिए जाएंगे।

वहीं, मंदिर समिति के प्रवक्ता द्वारा बताया गया है कि मां यमुना की डोली सुबह 8:30 बजे खरसाली गांव से ढोल दमाओ के साथ यमनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि यमुना माता के भाई शनिदेव महाराज सोमेश्वर महाराज की डोली भी अपनी बहन को विदा करने खरसाली गांव से यमनोत्री जाएंगे।

Aarti Rawat
Aarti Rawat