अलकनंदा नदी पर फंसा 15 वर्षीय युवक, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू…

15 year boy trapped in Alaknanda river rescue team save : जोशीमठ क्षेत्र के विष्णु प्रयाग समीप चुनार गांव क्षेत्र में अलकनंदा नदी के तेज बहाव और दुर्गम पत्थरों के बीच 15 वर्षीय किशोर के फंसने की खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है की रेस्क्यू टीम ने बेहद चुनौती पूर्ण और साहसिक अभियान चलाकर सकुशल किशोर की जान बचाई।

जानकारी के अनुसार तपोवन के गांव सुखी भल्ला निवासी आदर्श 15 वर्षीय पुत्र बलवंत सिंह चुनार गांव क्षेत्र के पास अलकनंदा नदी के किनारे खतरनाक और ढलान वाले स्थान पर फंस गया था। नदी का जलस्तर और तेज बहाव के चलते किशोर बुरी तरह नदी के बीच फंस गया था। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट जोशीमठ के निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों के साथ मौके पर वहां पहुंची, जहां रास्ता बेहद दुर्गम था। टीम को भारी बाधाओं,कटीली झाड़ियां , उबड खाबड पत्थरों और खड़ी चढ़ाई वाले कठिन रास्ते से गुजरना पड़ा, रेस्क्यू टीम ने उच्च स्तरीय तकनीकी समन्वय का परिचय देते हुए, रसियो के सहारे नदी तक सुरक्षित पहुंच बनाई।और उफनाती नदी की परवाह न करते हुए जवान ने सूझबूझ से किशोर तक लाइफ जैकेट और सुरक्षा उपकरण पहुंचाएं और सावधानी से उसे सुरक्षित स्थान पर ले आए।

जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा किशोर की स्थिति की जांच की गई।जिसमें वह पूरी तरह सामान्य और स्वस्थ पाया गया। रेस्क्यू टीम ने कानूनी व चिकित्सा कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोर को जिला पुलिस को सोपा। जिन्होंने परिजनों को सूचित कर किशोर को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया। साथ ही सुरक्षित घर वापसी के बाद किशोर के परिजनों ने रेस्क्यू टीम का आभार भी व्यक्त किया।

Srishti
Srishti