4 Workers Injured In Landslide In Chamoli: उत्तराखंड के चमोली से बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ में हेलंग के पास एचटीसी जल विद्युत परियोजना की सहायक कंपनी एचसीसी की डैम साइट में अचानक से भूस्खलन हो गया, भूस्खलन के कारण चार मजदूर घायल बताई जा रहे हैं।
जोशीमठ में डैम साइड के ऊपर अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे की तरफ आ गया गिरा जिसके कारण चार श्रमिक घायल हो गए। पहाड़ के दरकने यह हादसा शनिवार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान साइट पर लगभग 200 मजदूर काम कर रहे थे। फिलहाल चार मजदूरों के घायल होने की खबर सामने आ रही है लेकिन यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

