5 crore Cash recovered from 3 drums : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई। बता दे प्रयागराज जिला मुख्यालय के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में एक मकान से जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 3 ड्रमों से करीब पांच करोड़ रूपये का कैश बरामद हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घर राकेश और राजेश यादव नाम के दो भाइयों का है, जो साल 2020 में पुणे की नौकरी छोड़कर गांव लौट आए थे और अचानक काफी अमीर हो गए थे। हाल ही में दोनों भाइयों के बीच एक महिंद्रा थार गाड़ी खरीदने और स्थानीय ग्रामीणों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी झगड़े के दौरान पुलिस को सूचना दे दी गई कि इनके पास भारी मात्रा में काला धन छिपा है।
पुलिस का एक्शन, ड्रमों से मिले ₹500-₹500 के नोट
पुलिस ने छापेमारी के दौरान गांव की बिजली कटवा दी थी और पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद मकान के कमरे की फर्श खुदवाई, तो जमीन के अंदर लगभग पांच मीटर नीचे तीन नीले रंग के बड़े ड्रम गड़े हुए मिले। इन ड्रमों को मोटे काले प्लास्टिक से लपेटा गया था ताकि नोट खराब न हों। ड्रमों को खोलने पर उनके अंदर पांच – पांच सो के नोटों की अनगिनत गड्डियां भरी हुई थीं।
मामले में पुलिस ने परिवार के कुछ सदस्यों और संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं नोटों की सटीक गिनती और मामले की आगे की जांच के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) को सौंप दिया गया है।
पढे़ – Dehradun: पलटन बाजार में ट्रैफिक पर सख्ती सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों की नो एंट्री…
