54 Forest Fire Case In A Day : 24 घंटे में हुई 54 वनागिनी की नई घटना, आग बुझाने में फूले वन विभाग के हाथ–पैर

उत्तराखंड (54 Forest Fire Case In A Day) में गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। गुरुवार 25 अप्रैल को 24 घंटे के अंदर उत्तराखंड में आग लगने की 54 नई घटनाएं सामने आई है, जिनमें कुल 75 हेक्टेयर वन क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है। फायर सीजन में अब तक कुल 544 घटनाओं में से 657 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर खाक हो चुका है, जिससे वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है।

उत्तराखंड के कुमाऊं और वन्य जीव आरक्षित क्षेत्र में जंगल में आग लगने के कारण दो व्यक्तियों की भी जलकर मौत हो गई है। वन विभाग के तमाम प्रयासों के बाद जंगल की आग पर काबू पाने में वन विभाग के हाथ– पैर फूल रहे हैं। क्षेत्र के आसपास आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की भी मदद नहीं जा रही है। 54 Forest Fire Case In A Day

यहां आए जंगल में आग के मामले सामने | 54 Forest Fire Case In A Day

  1. नई टिहरी
  2. रानीखेत
  3. अल्मोड़ा
  4. बागेश्वर
  5. पिथौरागढ़
  6. चंपावत
  7. नरेंद्र नगर
  8. उत्तरकाशी
  9. तराई पूर्वी
  10. लैंसडाउन
  11. हल्द्वानी
  12. रामनगर
  13. रुद्रप्रयाग
  14. केदारनाथ वन प्रभाग
  15. कौलागढ़ टाइगर रिजर्व
  16. राजा जी टाइगर रिजर्व
  17. नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क ।

वन विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में गढ़वाल के साथ कुमाऊं में 45 और 2 वन्य जीव क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं सामने आई है। जिसके कारण 75.018 हेक्टर जंगल प्रभावित हुए हैं। वन विभाग आग बुझाने के प्रयासों में जुटा हुआ है। उत्तराखंड में 1 नवंबर 2023 से अब तक वनाग्नि की 554 घटनाएं सामने आ चुकी है। 54 Forest Fire Case In A Day

उत्तराखंड में वन अग्नि के उन 129 मामलों में अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम में केस भी दर्ज किया गया है एफएसआई से फायर अलर्ट मिलते ही तत्काल संबंधित डिविजनल के अधिकारी मौके पर जाकर आग बुझाने में जुटे हुए हैं तीन दिन पहले 24 घंटे में 52 जंगल जलने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। 54 Forest Fire Case In A Day

यह भी पढ़े |

Forest Fire Update : जंगलों में आग लगाना पड़ेगा भारी, सीएम योगी की तर्ज पर सीएम चले धामी, सरकार उठाने जा रही सख्त कदम

Leave a Comment