76th Republic Day: आज भारत का 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा फहराया गया तिरंगा। लोगों में दिख रहा खूब उत्साह।
द्रौपदी मुर्मू कर रहीं समारोह का नेतृत्व
रविवार के दिन भारत अपना 76वाँ गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयार है। यह गणतंत्र दिवस संविधान को अपनाने की ‘प्लेटिनम जयंती’ है। आपको बता दें, आज देश में नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन कर रहा है, जिसमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। साथ ही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के समारोह का नेतृत्व कर रही हैं। आज परेड देखने के लिए लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस की परेड आज सुबह 10:30 बजे शुरू हुई।

इस साल क्या है खास
आपको बता दें, भारत राष्ट्रीय राजधानी में कर्तव्य पथ पर एक भव्य परेड देख सकेगा। इस वर्ष के गणतंत्र दिवस की थीम “स्वर्णिम भारत– विरासत और विकास” है। कर्तव्य पथ पर प्रतिष्ठित परेड आज सुबह 10:30 बजे विजय चौक से शुरू हुई इसके बाद कर्तव्य पथ से आगे बढ़कर इंडिया गेट से गुजरते हुए परेड लाल किले पर समाप्त होगी। इस भव्य समारोह का समापन 47 विमान द्वारा फ्लाई पास्ट के साथ होगा जिसमें भारत की हवाई क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, भारत अपनी अत्यधिक रक्षा तकनीक का भी प्रदर्शन करेगी जिसमें ब्रह्मोस, पिनाका और आकाश रक्षा प्लेटफार्म प्रमुखता में शामिल होंगे। इसके साथ ही, सेना की युद्ध निगरानी प्रणाली ‘संजय’ और डीआरडीओ की सतह से सतह पर मार्ग करने वाली सामरिक मिसाइल ‘प्रलय’ भी औपचारिक परेड में पहली बार देखी जाएगी जो भारत की सैन्य प्रगति में एक महत्वपूर्ण कदम है।

