शादी समारोह में गैस सिलेंडर के लिए जारी SOP, संबंधित विभाग में लगी कतारें

Gas SOP For Weddings Leads To Rush : ईरान और इजरायल के बीच हो रहे युद्ध के चलते का असर भारत के घर तक भी दिखाई दे रहा है। गैस की किल्लत के बीच उत्तराखंड प्रशासन के द्वारा लोगों को राहत देने के लिए बड़े निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य में गैस की किल्लत की शिकायत मिलने पर प्रशासन के द्वारा लोगों को राहत देने के लिए शादी समारोह में दो सिलेंडर देने के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन दो सिलेंडर देने के लिए भी कुछ नियम तय किए गए हैं।

उत्तराखंड प्रशासन के द्वारा जारी किए गए निर्देशों में जिला प्रशासन नेता किया है की शादी के लिए ज्यादातर दो कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। लेकिन इसके लिए आवेदनकर्ता को ₹10 के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र देना होगा। इसके साथ ही शादी का कार्ड और आधार कार्ड लगाकर शादी कार्यक्रम से 10 से 12 दिन पहले आवेदन करना होगा।

आपको बता दें कि देहरादून नगर क्षेत्र में जिला पूर्ति कार्यालय और सभी तहसीलों में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक में आवेदन किए जाएंगे आवेदन मंजूर होने पर संबंधित गैस एजेंसी के द्वारा ज्यादातर दो कमर्शियल सिलेंडर अस्थाई रूप से मुहैया कराए जाएंगे और उपयोग के बाद सिलेंडर एजेंसी को वापस करने होंगे। प्रशासन के द्वारा शादी समारोह में कमर्शियल सिलेंडर मिलने के लिए सोप जारी होने के बाद से ही जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन करने के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गई है।

Aarti Rawat
Aarti Rawat