Chardham Yatra 2026 : बद्रीनाथ धाम और द्वितीय केदार श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद, यात्रा संपन्न…

Badrinath Dham doors closed, Chardham Yatra 2026 concluded : उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट बीते सोमवार यानी 16 नवंबर 2026 को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यह प्रक्रिया कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। कपाट बंद होने से पहले 12 नवंबर से पंच पूजाओं का आयोजन किया गया। कपाट बंद करने से ठीक पहले मंदिर के गर्भगृह में मां लक्ष्मी को विराजमान किया गया।

बता दे इस यात्रा सीजन में 23 लाख 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। कपाट बंद होने के अंतिम दिन भी करीब 9,000 से ज्यादा भक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। कपाट बंद होने के मौके पर मंदिर को भव्य रूप से फूलो से सजाया गया। वहीं इस दौरान सेना के बैंड की मधुर धुन और ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। बता दे मंदिर के शिखर पर भगवान बदरी विशाल की प्रतिमा ने सबका ध्यान खींचा।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट बंद होने के अवसर पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि इस यात्रा वर्ष बदरीनाथ धाम में साढ़े 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही साल 2026 की वार्षिक चारधाम यात्रा का औपचारिक समापन हो गया है।

श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद – Chardham Yatra 2026 concluded

पंचकेदारों में द्वितीय केदार के रूप में पूजित भगवान श्री मध्यमहेश्वर धाम के कपाट भी सोमवार, 16 नवंबर 2026 को प्रातः 8 बजे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। भगवान मध्यमहेश्वर के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की मध्यमहेश्वर धाम यात्रा का विधिवत समापन हो गया। कपाट बंद होने के बाद भगवान मध्यमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन प्रवास के लिए अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई।

19 नवंबर को भगवान मध्यमहेश्वर की उत्सव डोली गिरिया गांव से प्रस्थान कर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां परंपरागत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान की उत्सव डोली का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी। डोली के आगमन के साथ ही शीतकाल के लिए भगवान मध्यमहेश्वर की पूजा-अर्चना ओंकारेश्वर मंदिर में शुरू हो जाएगी।

पढे़ – Badrinath Dham : कपाट आज शीतकाल के लिए हो जाएंगे बंद, मुख्य पुजारी धारण करेगें स्त्री वेश…

Aarti Rawat
Aarti Rawat