Dehradun Election Result: उत्तराखंड में आयोजित हुए नगर निगम पार्षद और मेयर के मतदान की गणना लगभग पूरी हो चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के पार्षदों का परिणाम सामने आ चुका है।
नगर निगम देहरादून में जीते ये पार्षद
– वार्ड 1 सुमेंद्र सिंह बोहरा कांग्रेस
– वार्ड 2 सागर लामा कांग्रेस
– वार्ड 16 अशोक डोबरियाल
– वार्ड 22 अनीता गर्ग भाजपा
– वार्ड 25 मनोज जाटव भाजपा
– वार्ड 32 बल्लूपुर कोमल वोहरा कांग्रेस
– वार्ड 35 संगीता गुप्ता भाजपा
– वार्ड 47 अजय त्यागी कांग्रेस
– वार्ड 62 सुमित पुंडीर भाजपा
– वार्ड 63 दिनेश केमवाल निर्दलीय
– वार्ड 64 नेहरूग्राम भाजपा से सुशीला
– वार्ड 65 विजयलक्ष्मी सविता बेस्ट कांग्रेस
– वार्ड 76 पूनम पुंडीर निर्दलीय
– वार्ड 77 माजरा ज़ाहिद अंसारी
– वार्ड 79 दीपक नेगी भाजपा
– वार्ड 80 अंजली सिंघल भाजपा
– वार्ड 94 मेहरबान सिंह भंडारी भाजपा
नगर निगम हल्द्वानी में मेयर पद के दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस राउंड में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को 14,031 मत मिले है जबकि भाजपा के गजराज बिष्ट ने 13251 मत हासिल किए हैं । पहले और दूसरे चरणों के मतों को मिलाकर ललित जोशी को 26,816 जबकि गजराज बिष्ट को 27,213 मत मिले हैं। जिससे पहले राउंड में 1167 का अंतर कम होकर 387 वोटो का हो गया है। बता दें ये मुकाबला बेहद करीबी बनता जा रहा है और अगले चरण में परिणाम और भी दिलचस्प हो सकते हैं |

