Rajaji Tiger Reserve Gates Closed: राज्य के प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट पर्यटकों के लिए आज से बंद कर दिए गए हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अब 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इस साल पर्यटकों की संख्या में 5000 से भी ज्यादा की वृद्धि हुई है।
पर्यटकों के लिए आज से गेट बंद
आपको बता दे, उत्तराखंड के प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट पर्यटकों के लिए आज से बंद कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस बार जंगल सफारी का लुफ्त उठाने के लिए करीब 51,500 पर्यटक राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क पहुंचे। इस साल पर्यटकों की संख्या में लगभग 5,000 से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गई।
आपको बता दे, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क हर साल 15 जून को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। इसकी बड़ी वजह मानसून के समय बरसाती नाले और तूफान, झाड़ियों के पनपने के साथ ही, सुरक्षा कारणों से पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाती है। इसके बाद 15 नवंबर को पार्क एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

