न्यू ईयर पर ऑनलाइन डिलीवरी पर ब्रेक,  31 दिसंबर को देशभर में गिग वर्कर्स की हड़ताल…

Online Delivery Partners Protest On 31st December 2025: नए साल पर ऑनलाइन डिलीवरी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 31 दिसंबर को Swiggy, Zomato, Zepto, Blinkit, Amazon और Flipkart जैसी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

आपको बता दें की  गिग वर्कर्स ने देशभर में एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे फूड डिलीवरी, ई-कॉमर्स और कैब सेवाएं बाधित होने की आशंका है।

इस हड़ताल में डिलीवरी पार्टनर्स, कैब ड्राइवर और होम सर्विस से जुड़े कर्मचारी शामिल रहेंगे। हड़ताल का आह्वान इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) और तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने किया है।

क्यों हो रही है हड़ताल?

वर्कर्स का कहना है कि ऐप-आधारित कंपनियों में काम करने वालों को न तो तय वेतन मिलता है और न ही पर्याप्त सुरक्षा। इसी को लेकर कर्मचारी वेतन, काम के घंटे और बीमा जैसी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।पहले भी दिखा असर

इससे पहले क्रिसमस के दिन हुई हड़ताल का असर गुरुग्राम में सबसे ज्यादा देखने को मिला था। कई इलाकों में फूड डिलीवरी घंटों देरी से पहुंची, जबकि दिल्ली और नोएडा में भी सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित रहीं।

गिग कर्मचारी की ये है मांगें:-

  1. न्यूनतम मजदूरी के बराबर सैलरी की गारंटी।
  2. साफ और पारदर्शी वेतन व्यवस्था। ( कैब ड्राइवर्स के लिए रुपए 20 /Km का भुगतान)
  3. दिन में आठ घंटे काम।
  4. ओवरटाइम का अलग से भुगतान।
  5. दुर्घटना, बीमारी के लिए बीमा।
  6. 10 मिनट डिलीवरी’ मॉडल बंद।
  7. सुरक्षित कामकाजी माहौल की भी मांग।
  8. कोहरे के समय रात 11 बजे के बाद डिलीवरी बंद।

Srishti
Srishti