देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में कार्यक्रम के बाद झड़प, चाकू लगने से छात्र घायल….

Student Injured In Clash At DAV College Event : देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जहां शनिवार को हुए छात्रसंघ समारोह खत्म होने के बाद कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हुई जो कि जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। इस झड़प में एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया।

आपको बता दें, शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए और उन्होंने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि छात्र आज के साथ-साथ देश के भविष्य का भी निर्माण करते हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने लाइव प्रस्तुति देते हुए माहौल को उत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान डांस कर रहे छात्रों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया, जो हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान गौरव नाम के छात्र को चाकू लग गया। घायल छात्र को तुरंत कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक इलाज दिया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच कर रही है।

Srishti
Srishti