Route Diversion Plan For Haridwar : बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक मई को होने वाले स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हरिद्वार शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। जिसमें भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है, साथ ही अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
आपको बता दें, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल की रात 12 बजे से शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, यह व्यवस्था मेला समाप्त होने तक जारी रहेगी। इसके अलावा प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ट्रैफिक प्लान का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि पर्व के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यातायात व्यवस्था
- यातायात दबाव बढ़ने पर सभी भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।
- नगलाइमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा।
- चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा।
- सामान्य दबाव में वाहन गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक भेजे जाएंगे।
- टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग निकासी के लिए उपयोग होगा।
- देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को आवश्यकता अनुसार मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।
- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कॉर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक से आएंगे। अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
- वैकल्पिक रूट- नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर, बैरागी कैंप रहेगा।
- दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से भारी दबाव की स्थिति में सहारनपुर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली, छुटमलपुर, बिहारीगढ़, मोहंड मार्ग से डायवर्जन होगा।
- नजीबाबाद/मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडीचौकी आएंगे।
- बड़े वाहन गौरीशंकर एवं नीलधारा पार्किंग की ओर भेजे जाएंगे।
- देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म, रायवाला, हरिद्वार आएंगे और लालजीवाला, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू पार्किंग में भेजे जाएंगे।
ऑटो/विक्रम की व्यवस्था
- देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले ऑटो केवल जयराम मोड़ तक संचालित होंगे।
- ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक ऑटो, विक्रम और टैक्सी संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
