धनबाद में 19वे रोजगार मेले का आयोजन, पीएम मोदी ने 51 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र…….

19th employment fair organized in Dhanbad : युवाओं की सुनहरे भविष्य को सुरक्षित करने और देश सेवा के जज्बे को नई उड़ान देने के उद्देश्य से आज 23 मई को झारखंड के धनबाद के रेलवे ऑडिटोरियम में 19वे रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी धनबाद सांसद ढुलू महतो और विधायक राज सिंह मुख्य अतिथि शामिल थे,जिन्हें धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत किया।

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही धनबाद में आयोजित स्थानीय समाहरोह में 76 सफल अभ्यर्थियों को भी अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र सौंपे गए। पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि देश की युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों से पूरी निष्ठा, पारदर्शिता, ईमानदारी के साथ राष्ट्रीय सेवा में जुड़ने का आवाहन भी किया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि मोदी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार युक्त बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

सांसद ढुलू महतो ने कहा

सांसद ढुलू महतो ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के हुनर को पहचान कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रही है। वही विधायक राज सिन्हा ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि रोजगार मेला युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बन चुका है। जिससे देश के प्रशानसनिक और तकनीकी ढाँचे को मजबूती मिलेगी।

Srishti
Srishti