CM धामी ने 36 नए नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी शामिल…

CM Dhami appoints 36 Naib Tehsildars : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार, 25 नवंबर 2026 को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन चयनित अधिकारियों में 13 महिलाएं (बेटियां) भी शामिल हैं। बता दे सभी नए नायब तहसीलदारों का चयन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार के माध्यम से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने 36 में से 13 बेटियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह सफलता सरकारी सेवाओं की तैयारी कर रही प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। सीएम ने कहा कि नवनियुक्त अधिकारियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ ही उनके माता-पिता एवं गुरुजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तहसील आने वाले हर व्यक्ति की समस्या को धैर्यपूर्वक सुनें और उन्हें जरूरी दस्तावेजों व प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी दें, ताकि लोगों को अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय राजस्व अधिकारियों की जिम्मेदारी बेहद अहम होती है। उन्होंने नुकसान का सही और समयबद्ध आकलन करने को कहा ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

अधिकारियों को किसी भी दबाव, सिफारिश या प्रलोभन से दूर रहकर नियमों व तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय लेने को कहा गया है। साथ ही, सरकार के मूल मंत्र ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण’ को अपनी कार्यशैली में अपनाने पर जोर दिया गया।

पढे़ – आग की लपटों में समाया पवाणी गांव, 33 मकान जलकर खाक; सीएम धामी ने जताया शोक…

Aarti Rawat
Aarti Rawat