43 के पार हुआ दून का पारा, जानें क्या है मौसम का और अपडेट

Heat wave Alert In Uttarakhand: उत्तराखंड में गर्मी कहर बरपा रही है। राज्य के कई जगह में सूरज आग उगल रहा है, तो कुछ जिलों में धूल भरी तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश के दौर जारी है। मौसम विभाग के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार 25 मई यानि सोमवार को राज्य में भीषण गर्मी रहने का अनुमान है।

बीते रविवार अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग की माने तो 25 मई को देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जिले में हीट वेव की स्थिति बन सकती है, जिसके चलते विभाग के द्वारा लोगों को बेवजह अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही लगातार पानी पीने और दोपहर के समय ज्यादा सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया है।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में इस साल मानसून पहले आ सकता है ।मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि अधिकतर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार मानसून 20 जून के आसपास ही राज्य में दस्तक दे सकता है।

Srishti
Srishti