Actor Amir Khan breaks silence on love jihad allegations : हाल ही में बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान अपनी तीसरी शादी जो 5 जुलाई को मुंबई स्थित उनके घर में लंबे समय की दोस्त गौरी स्प्रेट से हुई। जिन्हें उन्होंने पिछले साल मार्च में अपने 60वे मे जन्मदिन समारोह के दौरान सोशल मीडिया पर मिलवाया था, और शादी से पहले वह 2 से अधिक साल तक डेटिंग भी कर रहे थे जिसके लिए वह सुर्खियों में छाए हुए हैं।
तीनों पत्नियों का धर्म परिवर्तन न करवाने का दावा
लेकिन शादी के बाद उन्हें “लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर” भी कहा जा रहा है जिस पर चुप्पी तोड़ते हुए उनका कहना है कि उनके परिवार ने हमेशा अंतर धार्मिक संबंधों का समर्थन किया है और उनकी किसी भी शादी में धर्म परिवर्तन शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों ने शादी के जरिए हिंदू और ईसाई दोनों धर्म को अपनाया है लव जिहाद के आरोपों का जवाब देते हुए उनका कहना है ” सच तो यह है कि हमारा परिवार बहुत सोशल है मेरी दोनों बहने हिंदुओं से विवाहित है, मेरी बेटी भी एक हिंदू से विवाहित है,मेरे चचेरे भाई मंसूर भी एक ईसाई से विवाहित है। साथ ही उन्होंने अपनी तीनों पत्नियों का धर्म परिवर्तन न करवाने का दावा भी किया है।
आपको बता दे आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से 1986 से 2002 तक , और 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से हुई जिसके बाद 2021 में उनके अलग होने की घोषणा भी की थी।उत्तर प्रदेश के शाही प्रमुख मुफ्ती मौलाना चौधरी इब्राहिम हुसैन ने इस विवाह पर आपत्ति जताते हुए एक फतवा जारी किया। जिस दौरान उन्होंने दावा किया की शरिया के तहत एक मुस्लिम पुरूष गैर इस्लामी धर्म की महिला से शादी नहीं कर सकता।
अमीर और गौरी के विवाह पर फतवा जारी
यह मामला आमीर और गौरी की शादी के निजी रजिस्टर्ड समारोह के कुछ दिनों बाद का बताया जा रहा है। जिस पर अभिनेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और उनकी टीम भी इस मामले में चुप हैं।मौलाना इब्राहिम हुसैन जो एक मुस्लिम पर्सनल दारूल इफ्ता के शाही मुख्य मुफ्ती है। जिन्होंने अमीर और गौरी के विवाह पर फतवा जारी किया था जिसमें कहा गया कि यह शरिया के तहत जायज नहीं है क्योंकि गोरी मुस्लिम नहीं है।
हाल ही में ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो के जरिए धर्मगुरु का कहना है कि इस्लाम मुस्लिम पुरुषों को गैर मुस्लिम महिलाओं से शादी करने से रोकता है साथ ही इस तरह की शादी करना पाप है जिसके लिए उन्हें अल्लाह के सामने जवाबदेह होना पड़ेगा। इसके साथ धर्मगुरु ने आमिर की तीसरी शादी पर कड़ी आपत्ति भी जताई है और कहां की इस तरह के विवाह शरिया और इस्लाम की छवि को धूमिल करते हैं इस पर सोशल मीडिया उपयोगकर्ता भी प्रतिक्रिया दे रहे है।
बताया जा रहा है कि यह विवाद आमिर खान द्वारा अपनी शादी को लेकर लगाए गए लव जिहाद के आरोपों पर सफाई देने के बाद आया है। जिसमें उनका कहना था कि उनके परिवार हमेशा से अंतर धार्मिक संबंधों का समर्थन करता आया है और उन्होंने अपने तीनों शादियों को सिविल मैरिज भी बताया है।
