Dehradun : पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला से ठगे 4.5 लाख..

Police arrested son of former CS in Dehradun : उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तराखंड में सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर रह चुके पूर्व मुख्य सचिव पूर्व IAS रामास्वामी के बेटे यशवर्धन को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व आईएएस के बेटे यशवर्धन उम्र 35 वर्ष, पर कई विभागों का वरिष्ठ अधिकारी बनकर जनता से ठगी करने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व इस रामास्वामी के बेटे यशवर्धन ने दिल्ली की एक महिला को अपने संपर्कों और प्रभाव का झांसा देकर उसे करीब 4.5 लाख रुपए की ठगी की थी। यही नहीं इसके बाद वह युवती से और पैसों की मांग कर रहा था। इस मामले में जब पुलिस को शिकायत मिली तो पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया।

अधिकारी बन कर ठगता था पैसे

पुलिस के द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को कभी गृह मंत्रालय का अधिकारी, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी तो कभी भारतीय सेना का बड़ा अफसर बताता था और लोगों के साथ ठगी करता था। साथ ही यशवर्धन पर होटल में ठहरकर बिल नहीं जमा करने का भी आरोप लगा है आरोपी पर होटल के कर्मचारियों और गार्ड्स के साथ भी ठगी करने का आरोप सामने आया हैं।

पुलिस की जांच में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, कैप, बैज और वॉकी–टॉकी भी बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया कि इन सब का इस्तेमाल वह खुद को बड़े स्तर का अधिकारी दिखाने के लिए करता था और लोगों को पर रौब जमता था। फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। आरोपी का कहना है कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा था एग्जाम दिए लेकिन सफल नहीं होने पर उसने यह कदम उठाया।

फर्जी आई कार्ड-05
फर्जी विजिटिंग कार्ड -08
पुलिस/ आर्मी के लोगो-25
आर्मी /पैरामिलिट्री की वर्दी- 03 जोड़ी
फर्जी रिबन-03
वायरलेस सेट-01
लैपटॉप – 01

Srishti
Srishti