Delhi : राजधानी में खुली हाईटेक लाइब्रेरी, NDLI के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक e-books का मिलेगा एक्सेस..

Access over 10 million e-books through NDLI :सभी पुस्तक प्रेमी और छात्रों के लिए राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है हाल ही में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद द्वारा उद्यान मार्ग नई दिल्ली में नवनिर्मित हाईटेक डिजिटल एवं अत्याधुनिक लोकनायक जय प्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय का लोकार्पण किया है। वैसे तो दिल्ली में बहुत सारी पुस्तकालय हैं लेकिन राजधानी के मंदिर मार्ग पर स्थित जय प्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय उन सभी में से अलग है।

32000-35000 से भी अधिक भौतिक पुस्तक उपलब्ध

आपको बता दें इस पुस्तकालय को नई पीढ़ी की जरूरत की आधार पर बनाया गया है। जहां 32000-35000 से भी अधिक भौतिक पुस्तक उपलब्ध है जिसमें विज्ञान, इतिहास, चिकित्सा, भूगोल, हिंदी और अंग्रेजी ,साहित्य जैसी किताबें शामिल है। वहीं नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी आफ इंडिया के माध्यम से एक करोड़ से अधिक बुक्स का एक्सेस भी मुफ्त में अवेलेबल है। इसके अलावा 300 से अधिक विशेष ई बुक्स है जिसे अलग अलग भाषाओं में बदला जा सकता है। साथ ही पुस्तकालय में अलग-अलग रूम भी बनाए गए हैं जैसे रिसर्च रूम, मल्टीपरपज रूम, किड्स जोन जो बाकी पुस्तकालय से इसे अलग बनाता है।

लाइब्रेरियन राधा रानी का कहना है की करीब बीते एक वर्ष से वह इस पुस्तकालय को बच्चों की तरह बड़ा करने का प्रयास कर रही है जिसकी नीव से लेकर बनावट तक उन्होंने हर प्रमुख कार्यों को करीब से देखा है। वही 11 जुलाई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य कई मंत्रियों के साथ इसका उद्घाटन किया। वर्तमान में लाइब्रेरी में आठ कर्मचारी कार्यरत है।सीवही लाइब्रेरी खुलने और बंद होने का समय शुभ है 11:00 से शाम 6:00 तक है।

सभी नागरिकों के लिए खुली सदस्यता

उनका कहना है कि दिल्ली के तमाम पुस्तकालय की तुलना में जयशंकर नारायण लाइब्रेरी काफी अलग है जिसे अलग-अलग भागों में बांटा गया है। वही पब्लिक लाइब्रेरी के नियमों के अनुसार सभी नागरिकों के लिए सदस्यता खुली है। यह सदस्यता फॉर्म को वैध आईडी और पते के प्रमाण के साथ जमा करना जरूरी है। और साथ ही सदस्यता कार्ड किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। वहीं किताबें लेते समय सदस्यों को अपना कार्ड साथ रखना होगा और कार्ड खोने पर तुरंत सूचना भी देनी होगी।

दिल्ली में रहने वाले बच्चों व छात्रों को मेंबरशिप शुल्क ₹400 है जिसकी सिक्योरिटी ड्यूटी हजार रुपए है, जो 1 वर्ष के लिए मान्य रहेगी। वहीं वयस्कों के लिए यह शुल्क अलग है जैसे मेंबरशिप शुल्क ₹500 और सिक्योरिटी ड्यूटी 2000 प्रति वर्ष, इसके अलावा दिल्ली के बाहर रहने वाले निवासियों के लिए मेंबर्स मेंबरशिप शुल्क हजार रुपए जिसके सिक्योरिटी ₹2500 प्रति वर्ष है।

साथ ही डिजिटल ऑनलाइन एक्सेस के लिए मेंबरशिप शुल्क हजार रुपए है जिसकी सिक्योरिटी ड्यूटी ₹3000 प्रति वर्ष होगी। इसके साथ लाइब्रेरी में अनुशासन का भी विशेष ध्यान दिया गया है ।जिसके लिए एक सूची तैयार की गई है जिसमें लाइब्रेरी परिसर के अंदर पूरी तरह शांति बनाए रखने का उल्लेख भी है।मोबाइल फोन साइलेंट रखना, खाना पीना और धूम्रपान पूरी तरह माना, वही एंट्री एग्जिट पर बैग की जांच की जा सकती है। स्टाफ या अन्य सदस्यों के साथ बुरा बर्ताव करने पर सदस्यता रद्द की जाएगी और लाइब्रेरी स्टाफ के निर्देशों का पालन करना होगा।

लगभग 200 पाठकों के साथ पढ़ने की आरामदायक व्यवस्था

पुस्तकालय में लगभग 200 पाठकों के साथ बैठकर पढ़ने की आरामदायक व्यवस्था भी उपलब्ध है। वही शोधकर्ताओं और रिसर्च स्कॉलर के लिए अलग से एकांत और शांत रिसर्च स्पेस बनाया गया है। साथ ही छोटे बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए एक विशेष बल अनुभाग भी तैयार है। जहां उनकी रुचि की रंग बिरंगी पुस्तक है उसके अलावा पुस्तकालय के भीतर विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक आधुनिक बहुउद्देशीय सभागार भी बनाया गया है जिससे बच्चे या वयस्क किसी भी विषय पर डिस्कशन कर सके।

फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक का इस्तेमाल

किताबों को इशु और रिटर्न करने के लिए रेडियो लाइब्रेरियन राधा का कहना है की फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिससे पाठक बिना लाइब्रेरियन की मदद के स्वयं यह काम कर सकते हैं। वही ऑनलाइन पब्लिक एक्सेस कैटलॉग की सुविधा है जिससे पाठक कंप्यूटर स्क्रीन पर ही है जान सकती है कि कोई पुस्तक लाइब्रेरी में किस जगह पर रखी है। इसके साथ फ्री हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है साथ ही कई कंप्यूटर मॉनिटर लगाए गए ताकि छात्र नोट्स ले सके और स्टडी मैटेरियल डाउनलोड कर सके।

Srishti
Srishti