Mussoorie : बारिश के चलते किमाड़ी मार्ग पर landslide, प्रशासन ने लोगों से कम आवाजाही की करी अपील..

Mussoorie Kimadi Road closed due to landslide : उत्तराखंड में मानसून के चलते पहाड़ों की रानी मसूरी से देहरादून जोड़ने वाला किमाड़ी मार्ग भी बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग पर यातायात सीमित ही संचालित हो रहा है। हालांकि फिर से तेज बारिश होने पर मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग बंद हो गया है ऐसे में मसूरी के लोग और आवाजाही वाले लोगों की चिंता बढ़ रही है।

किमाड़ी रोड पर landslide की स्थिति

दरअसल बारिश के चलते लगातार की मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर और मालवा गिर रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वह इस मार्ग का इस्तेमाल न करें। जानकारी के अनुसार किमाड़ी रोड पर कई जगहों पर भूस्खलन की स्थिति अभी भी बनी हुई है।लगातार बारिश के चलते पहाड़ धस रहे हैं और सड़क पर मालवा आने का सिलसिला लगातार जारी है। वही खतरे को देखते हुए मार्ग को अस्थाई रूप से बंद भी कर दिया गया है। ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो। लोक निर्माण विभाग की टीम जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क पर जमा मलवा और पत्थर हटाने में लगातार जुटी हुई है।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी,और उसके बाद यातायात बहाल करने का निर्णय दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर मसूरी देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।यहां पहाड़ी कमजोर होने के कारण समय-समय पर मालवा सड़क पर आ रहा है जिसे विभाग द्वारा लगातार साफ किया जा रहा है ताकि यातायात प्रभावित न हो।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

बारिश के इस दौर में किमाड़ी मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों की चिंता बढ़ चुकी है। जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें और केवल प्रशासन के द्वारा की गई सूचना के आधार पर ही मार्ग पर आवाजाही करें।

Srishti
Srishti