Charge-Sheet filed against accused in NEET paper case : NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली जंतर मंतर में युवाओं द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा को पारदर्शी व सुरक्षित बनाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठन की घोषणा की थी।
आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल
जिसके बाद अब सीबीआई ने दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल की है। जिस पर फास्ट्रेक कोर्ट जज अनु ग्रोवर बलिगा इस चार्ज शीट पर आज यानी बुधवार 29 जुलाई को सुनवाई करेंगी।
सीबीआई जांच के द्वारा जिन लोगों को आरोपी बताया गया है उनमें यश यादव ,मांगीलाल बिवाल,दिनेश बिवाल, विकास बिवाल,शुभम खैरनार, धनंजय लोखंडे ,प्रहलाद कुलकर्णी, तेजस हर्षद कुमार, डॉक्टर मनोज शिरूरे, शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर,मनीषा बागमरे, मनीषा मंधारे और मनीषा संजय हवलदार शामिल है। यह सभी आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में है।
भारतीय न्याय संहिता की धारा
वहीं CBI ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 315 (5), 318(4), 61(2), 238, 303(2), भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 13 (2) व 13(1) और पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट की धारा 10, धारा 3,4,5 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज किया था।
Fast Track Court में पहले ही दिन यानी 27 जुलाई को नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई टल गई थी। जिसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डी के उपाध्यक्ष ने फास्ट्रेक कोर्ट के गठन का आदेश देकर अनु ग्रोवर बलिगा को जज के रूप में नियुक्त किया था। फास्ट्रेक कोर्ट सार्वजनिक परीक्षा में हो रहे अपराध से जुड़े मामलों की सुनवाई करने के लिए गठन किया गया है यह कोर्ट पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई करेगी।
