Mallikarjun Kharge will visit Uttarakhand : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे करीब ढाई साल बाद चुनावों की रणनीति बनाने के लिए उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओ की रैली से कांग्रेस चुनावी शंखनाद करेंगे। रैली में पेपर लीक, चढ़ावा चोरी, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी व महंगाई के मुद्दों को कांग्रेस धार देने के साथ भाजपा पर सिहासी वार करेगी।
बता दे देश की 70 विधानसभा सीटों में से 19 सीटें कुमाऊँ मंडल के 6 जिलों की है। वही 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 सीट पर जीत मिली थी। इसमें 11 विधानसभा सीट कुमाऊँ मंडल की है। मंगलोर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद कांग्रेस को एक सीट की बढ़त मिली। वहीं गढ़वाल मंडल में 41 विधानसभा सीटों में मात्र 9 सीटें कांग्रेस के कब्जे में है।
कुमारी शैलजा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक
वहीं बीते बुधवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित अन्य नेताओं से तैयारी की जानकारी ली। उन्होंने पार्टी नेताओं को निर्देश दिए की रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए आपसी समन्वय बना कर कम करें।
वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की हल्द्वानी रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है पार्टी ने रैली में 35 से 40 हजार कार्यकर्ताओं के आने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी के सभी नेता रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव को राष्ट्र नेतृत्व गंभीरता से ले रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के देहरादून में छात्र की गूंज कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के हल्द्वानी रैली से चुनाव शंखनाद होगा। आने वाले समय में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य शीर्ष नेताओं के उत्तराखंड में कार्यक्रम होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।
