Devprayag-Pauri : मोटर मार्ग पर अनियंत्रित हुई बोलेरो, खाई में गिरने से 5 की मौत..

Bolero fell into a ditch on Devprayag -Pauri Motorway : उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर सबदरखाल के पास कुंडाधार के समीप एक बोलेरो वाहन संख्या uk08 बीएल 0387 अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर खाई में जा गिरा। बता दे वाहन में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें से पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। वाहन में सवार सभी लोग ज्वालापुर हरिद्वार निवासी बताए जा रहे है।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी दुर्घटना की सूचना

बताया जा रहा है कि बुलेरो लक्सर के जीतपुर रायपुर निवासी एक परिवार को पौड़ी से लक्सर ले जा रहा था। वही वाहन कुंडाधार के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और sdrf टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए गहरी खाई में उतरकर बचाव अभियान चलाया।

पुलिस और ग्रामीणों द्वारा तत्परता से खाई से घायल मासूम अरमान को सुरक्षित बाहर निकल गया और 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागी देवप्रयाग भेजा गया। जबकि 5 शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतक में दो पुरुष, एक महिला, एक बच्चा, एक बच्ची शामिल है घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Srishti
Srishti