Tamil Nadu : प्रमुख मंदिरों में मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित..

Mobile Phones banned in Tamil Nadu Temples : तमिलनाडु के प्रमुख मंदिरों में 1 सितंबर 2026 से मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। बता दे मंदिरो की आध्यात्मिक माहौल और पवित्रता बनाए रखने के लिए मंदिरों के अंदर सेल फोन और कैमरे के इस्तेमाल पर पहले से ही रोक लगी हुई है। लेकिन कुछ मंदिरों में श्रद्धालुओं के फोटो, वीडियो, सेल्फी और रील्स लेने की शिकायतें सामने आई। जिसके बाद राज्य के हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती विभाग ने मद्रास उच्च न्यायालय के पुराने आदेशों का पालन करते हुए इस नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। जिसके चलते सभी मंदिरो में मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं मंदिर प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करके चुपके से मंदिर में मोबाइल फोन ले जाता है, तो उसे तुरंत जब्त कर लिया जाएगा और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

बैन लगाने की मुख्य कारण

  1. मंदिर परिसर के भीतर श्रद्धालुओं (विशेषकर युवाओं) द्वारा सेल्फी लेने, फोटो खींचने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो या रील्स बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं।
  2. वहीं कई बार गर्भगृह और देवी-देवताओं के संवेदनशील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे, जिससे मंदिरों की सुरक्षा और मर्यादा प्रभावित हो रही थी।

श्रद्धालुओं के लिए यह रहेगी व्यवस्था

  1. श्रद्धालुओं के लिए सभी मंदिर परिसर, प्रवेश द्वार या जूता रखने की जगह के पास मोबाइल फोन सुरक्षित रूप से जमा करने की सुविधा शुरू की गई है। जिसके लिए ‘मोबाइल डिपॉजिट काउंटर’ बनाए गए हैं।
  2. वहीं मोबाइल फोन सुरक्षित जमा करने के लिए श्रद्धालुओं को 5 से 10 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसके बदले उन्हें एक रसीद (टोकन) दी जाएगी।
  3. पार्किंग और मुख्य द्वारों पर कई भाषाओं में सूचना बोर्ड लगाए गए हैं ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को इस नियम की जानकारी मिल सके।

यह नियम VIP, फिल्मी हस्तियों और आम जनता समेत सभी पर समान रूप से लागू होगा। त्रिची के श्रीरंगम मंदिर और कांचीपुरम के प्रमुख मंदिरों समेत राज्य के 52 से अधिक बड़े मंदिरों में इस व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है।
हिंदू धार्मिक और बंदोबस्ती विभाग के कमिश्नर की ओर से जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि, ‘जब सेलिब्रिटी और अहम हस्तियां मंदिर आती हैं, तो उन्हें मंदिर परिसर के अंदर फोटो लेने या वीडियो रिकॉर्ड करने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए’। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर फिल्म इंडस्ट्री समेत कला जगत की मशहूर हस्तियां और अहम लोग मंदिर आने वाले हों, तो उन्हें अपनी यात्रा के बारे में कमिश्नर के ऑफिस को कम से कम एक दिन पहले या जानकारी मिलते ही बताना होगा। इसमें उन्हें यह बताना होगा कि वे किस मंदिर में जा रहे हैं, कब जा रहे हैं और उनके साथ कितने लोग होंगे।

Srishti
Srishti