Kangna रनौत ने Gen-Z को कहा ”जेनरेशन गटर” , सोनू सूद ने बयान पर दी प्रतिक्रिया…

Kangana Ranaut called Gen-Z ”Generation Gutter” : नीट पेपर लीक को लेकर छात्र प्रदर्शन के बाद भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने Gen-Z प्रदर्शनकारियो पर विवादित टिप्पणी की थी जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक्ट्रेस की टिप्पणी को शर्मनाक बताया और उनके बयान की आलोचना की।

कंगना ने दिया Gen-Z को जेनरेशन गटर का टैग

बताया जा रहा है कि यह बयान तब सामने आया जब दिल्ली के जंतर मंतर और कई जगहों पर Gen-Z प्रदर्शनकारियो के बारे में कंगना ने सोशल मीडिया के द्वारा ऑनलाइन आलोचना की गई। जिस पर उन्होंने प्रदर्शनकारियों के व्यवहार और भाषा को उल्टी लाने वाला बताया और Gen-Z को जेनरेशन गटर का टैग भी दिया।

बुधवार यानी 29 जुलाई को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने सोनू सूद से कंगना रनौत के बयानों पर राय मांगी जिस पर उनका कहना था कि उन्होंने शुरू में कंगना की बातें नहीं सुनी थी लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी प्रोफेशनल व्यक्ति की हैसियत जनता के समर्थन से ही तय होती है। सोनू सूद ने कहा मैंने उनका बयान नहीं सुना है लेकिन मुझे लगता है कि जितने भी यह युवा लोग हैं वहीं आपको एक्ट्रेस बनाते हैं और वही आपको इस मुकाम तक पहुंचाते हैं जब तक वह आपके साथ रहेंगे तब तक आप रहेंगे, अगर वो आपके साथ नहीं होंगे तो आप जानते हैं कि आपको तकलीफ होगी। इसलिए सबको साथ लेकर चलना चाहिए।

सोनू सूद – ”यह बहुत शर्म की बात है”

आपका प्रोफेशन चाहे जो भी हो चाहे आप एक्टर हो, डॉक्टर हो या कुछ भी हो जब तक लोग आपके साथ जुड़े हैं तब तक आपका जो अस्तित्व है वह दुनिया के अंदर मान्य है। रिपोर्टर के बताने पर कंगना रनौत के जेनरेशन गटर वाले बयान पर सोनू सूद ने कहा क्या करूं उन्होंने ऐसा कहा तो यह बहुत शर्म की बात है ऐसा नहीं कहना चाहिए ऐसा नहीं है कि आप तोड़ मोड़ के बोले बहुत जरूरी है कि आप सोच समझ कर बोले क्योंकि जो जनता है वही ईश्वर का दूसरा रूप है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कंगना ने विरोध प्रदर्शन के वीडियो पर कई पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरत चीजे नहीं देखी है। Gen-Z प्रदर्शनों की ये रिल देखकर उल्टी आती है जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं। मैंने अपनी जिंदगी में कभी हर फ्रेम में इतनी अजीब और भदी चीज एक साथ नहीं देखी।

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी मिली आजादी का गलत फायदा उठा रहे हैं। और नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रहे हैं जबकि आर्थिक रूप से अपने माता-पिता पर निर्भर है वही आगे उन्होंने कहा कि मैं उन्हें जेनरेशन गटर कहती हूं उनमें से कुछ के पास सिस्टम को देने के लिए कुछ भी नहीं है और ना ही वे पढ़ाई में अच्छे हैं और इतने बदसूरत और भ्रष्ट है कि वह घर भी नहीं संभाल सकते।

Srishti
Srishti