जयपुर में आज से 2 दिवसीय FMCBG की बैठक, वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर होगी चर्चा..

A two-day meeting of FMCBG : भारत के BRICS अध्यक्षता के तहत राजस्थान के जयपुर में आज यानि बुधवार 12 अगस्त से दो दिवसीय वित्त मंत्रियों और सेंटरल बैंक गवर्नरों की बैठक शुरू हो गई। 12 और 13 अगस्त को होने वाली इस उच्चस्तरीय बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था के सामने मौजूद चुनौतियों, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय व्यवस्था में सुधार, वित्तीय स्थिरता, विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की जरूरतों और वैश्विक वित्तीय सहयोग को मजबूत करने जैसी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार यानी 11 अगस्त की रात जयपुर पहुँची। जहां जयपुर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने उनका स्वागत किया। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा भी मंगलवार रात जयपुर पहुंच गए। इसके अलावा BRICS सदस्य देशों के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के जयपुर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

दिल्ली में आयोजित होंगी 18वें BRICS शिखर सम्मेलन

बैठक में BRICS सदस्य देशों के प्रतिनिधियों को अपने-अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा. प्रतिनिधियों के संबोधन का क्रम ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और UAE रहेगा।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य BRICS देश के बीच वैश्विक व्यापक आर्थिक और वित्तीय मुद्दों पर सहयोग को और मजबूत करना है। इसके साथ ही बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में सदस्य देश वित्तीय स्थिरता विकास निवेश और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों की भूमिका से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे। जयपुर बैठक में विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए पूंजी की उपलब्धता बढ़ाना निजी निवेश को आकर्षक सिद्ध करना और विकास वित्त को मजबूत करना एजेंडा के प्रमुख विषयों में शामिल है।

जयपुर में FMCBG बैठक को सितंबर में दिल्ली में आयोजन होने वाली 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में होने वाली चर्चाओं और सहमत के आधार पर आगे के वित्तीय एजेंडे और सहयोग की दिशा तय होने की उम्मीद है। बता दे इससे पहले 5 और 6 अगस्त को जयपुर में BRICS व्यापार मंत्रियों की बैठक हो चुकी है। वही आने वाले दिनों में पर्यावरण, खेल सहित पर्यटन अन्य क्षेत्रों से जुड़ी BRICS बैठक भी होनी है।

Srishti
Srishti