उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल-अल्मोड़ा को मिले नए DM…

IAS and PCS transferred in Uttarakhand : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन ने 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में नैनीताल और अल्मोड़ा के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है।

नैनीताल के DM ललित मोहन रयाल अब शासन में

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को जिलाधिकारी पद से हटाकर शासन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें अपर सचिव मुख्यमंत्री के साथ अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं GMVN के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह जिम्मेदारी पहले ललित मोहन रयाल के पास थी।

IAS अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां

  • दीप्ति सिंह — जिलाधिकारी, अल्मोड़ा
  • अंशुल सिंह — जिलाधिकारी, नैनीताल
  • निधि यादव — अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण
  • ललित मोहन रयाल — अपर सचिव मुख्यमंत्री तथा कार्मिक एवं सतर्कता
  • विनीत तोमर — जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

5 PCS अधिकारियों के भी तबादले

  • कृष्ण कुमार मिश्र — अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार
  • पंकज कुमार उपाध्याय — अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार
  • वैभव गुप्ता — अपर जिलाधिकारी, देहरादून
  • सीमा विश्वकर्मा — डिप्टी कलेक्टर, नैनीताल
  • सुधीर कुमार — डिप्टी कलेक्टर, अल्मोड़ा

विधानसभा चुनाव से पहले लगातार हो रहे तबादलों से शासन स्तर पर प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव का सिलसिला तेज नजर आ रहा है। इससे पहले भी प्रदेश में IAS और IPS अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

पढ़े – देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले; जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी…

Aarti Rawat
Aarti Rawat