Accident in Lucknow’s Itoja Balcony overhang collapses : लखनऊ के इटोजा में शुक्रवार यानी 26 जून की शाम को मोहर्रम के दौरान मकान का छज्जा गिरने की खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि महोना में मोहर्रम के मौके पर कुछ लोग मकान के छज्जे पर खड़े होकर सबील बालूशाही, कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट बांट रहे थे जिस दौरान जुलूस पर जा रहे लोगों ने बालूशाही और कोडिंग लेने के लिए छज्जे पर लटक गए भार अधिक बढ़ने के कारण छज्जा गिर गया।जिसमें वितरण करने वाले लोग मलवे के नीचे दब गए और आसपास हफरा तफरी मच गई। हादसे में 12 वर्षीय अरमान और 13 वर्षीय अली की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए। घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 9 के पकरिया मोहल्ले में सबील वितरण के दौरान आयोजक मुश्ताक और अन्य ने सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं किये। मोहल्ले वालों का कहना है कि मुश्तक़ और उनके घर वाले कमजोर छज्जे पर खड़े होकर सबील वितरण कर रहे थे कुछ लोग बिस्कुट के पैकेट उछाल कर फेंक रहे थे। नीचे खड़े लोग पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल कैच कर रहे थे।जिसके बाद गाड़ियों से लोगों को अस्पताल पहुंचाने लगे और पुलिस ने माैके पर जाकर स्थिति संभाली और लोगों को जीप से अस्पताल भेजा। एसीपी बीकेटी विकास कुमार पांडे ने बताया कि हादसा लापरवाही के चलते हुआ है बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आयोजक पर कार्रवाई की जाएगी।
