Amarnath Yatra Update : अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना, जम्मू उपराज्यपाल ने दिखाई झंडी, कल शुरू होकर 52 दिन चलेगी यात्रा

शनिवार 29 जून से बाबा बर्फानी की यात्रा यानी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra Update) शुरू होने जा रही है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार 28 जून को सुबह जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। अमरनाथ यात्रा के तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ है। आपको बता दें कि 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा शनिवार 29 जून से शुरू होगी, यह यात्रा 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी तो वही अमरनाथ यात्रा से पहले हजारों तीर्थयात्री जम्मू पहुंच चुके हैं।

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना | Amarnath Yatra Update

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया कर्मी से बात करते हुए मनोज सिन्हा ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना किया गया है पिछले तीन से चार वर्षो में यात्रा के लिए काफी व्यवस्था की गई है और इस बार भी जम्मू कश्मीर प्रशासन ने सभी जरूरी व्यवस्थाओं का इंतजाम किया हुआ है साथ ही यात्रा की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। Amarnath Yatra Update

सभी तैयारियां पूरी की गई | Amarnath Yatra Update

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले पहले जत्थे के रवाना होने पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भोले शंकर की कृपा से इस साल भी यात्रा खुशियां लेकर आएगी। हर साल की तरह सभी के लिए एक अच्छा अनुभव होगा। लोगों को जम्मू कश्मीर निवासियों का प्यार स्नेह और दुलार मिलेगा पूरे देश के लोगों को भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलेगा। बाबा की कृपा से पूरा भारत और जम्मू कश्मीर के विकास के पद पर तेजी से आगे बढ़ेगा और हर साल की तरह इस साल भी सभी तैयारियां पूरी की गई है। Amarnath Yatra Update

यह भी पढ़ें |

जाने अमरनाथ यात्रा की इस बार क्या है खास तैयारी, 29 जून से शुरू होने जा रही यात्रा, सुरक्षा को देखते हुए ……

Leave a Comment