At Badrinath dham misappropriation of offerings : अयोध्या राम मंदिर के बाद अब बद्रीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा समर्पित चढ़ावे में हेरा फेरी की खबर सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा जांच समिति ने अपना काम शुरू कर दिया है वहीं 1 जून से नए सीसीटीवी लगाए गए थे। जहां बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्य अधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने रविवार यानी 5 जुलाई को बताया कि जांच समिति को एक सप्ताह में इस प्रकरण में अपनी रिपोर्ट मंदिर समिति को प्रस्तुत करनी है। जिसके चलते जांच समिति तथ्यों के साथ रिपोर्ट तैयार कर रही है। चढ़ावा करने में जुटे लोगों सहित तैनात मंदिर प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित प्रकरण की किसी भी साक्ष्य, वैज्ञानिक उपकरणों, तथ्यों के साथ कोई छेड़छाड़ ना की जाए।
बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित हेरा फेरी की जांच
जांच के चलते चढ़ावे की हेरा फेरी 2 जुलाई की बताई जा रही है जिसमें उनका कहना है कि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने चढ़ावा गणना स्थल और अन्य स्थानों पर 1 जून को कुछ नए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे। बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित हेरा फेरी की जांच के लिए बीकेटीसी ने चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है जिसमें समिति के वित्त नियंत्रक हेम कांडपाल, मंदिर समिति के विधि अधिकारी एसएस मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण शामिल किए गए हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मंदिरों में चढ़ावे से जुड़ी गड़बड़ियों के विरोध में कांग्रेस 8 जुलाई को प्रदेश भर में उपवास और सत्याग्रह करेगी। साथ ही उन्होंने मामले में जुड़े लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को पत्र में कहां की श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति पदाधिकारी कर्मचारियों से संबंधित वित्तीय अनियमिताओं विशेषकर धन को लेकर दर्शन करवाने की खबर बद्रीनाथ धाम की गरिमा को देश-विदेश तक क्षति पर पहुंचा रही है। साथ ही पीढ़ियों से धाम से जुड़े तीर्थ पुरोहितों,पुजारीयो में काफी रोष व दुख भी बना हुआ है।
