Athletes Participation: राष्ट्रीय खेलों में 11,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं । 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलने वाले इन खेलों में देशभर से 11,340 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों की भागीदारी
38वें राष्ट्रीय खेलों में 11,340 खिलाड़ी भाग लेंगे, जो विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ये खेल 14 फरवरी तक चलेंगे और मेज़बान राज्य उत्तराखंड से सबसे अधिक 1,016 खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं । इन खिलाड़ियों में विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, और अन्य खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं। ये खिलाड़ी विभिन्न खेलों में मुकाबला करेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे। इन खेलों में भारतीय खेलों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगा।
प्रमुख अतिथियों का आगमन
आपको बता दें, राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में राज्य की लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर उत्तराखंड के लोकनृत्य, संगीत और पारंपरिक कला की झलक देखने को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्घाटन के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से, खेल मंत्री रेखा आर्या और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।
देशभर से खिलाड़ी लेंगे भाग
38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खेलों में कुल 28 राज्यों और विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी आएंगे। आंध्र प्रदेश से 294, असम से 301, बिहार से 196, चंडीगढ़ से 205, दिल्ली से 633, महाराष्ट्र से 822, तमिलनाडु से 624, उत्तर प्रदेश से 393 और पश्चिम बंगाल से 411 खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अलावा ओडिशा, पंजाब, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, और अन्य राज्यों से भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कुछ केंद्र शासित प्रदेशों जैसे अंडमान और निकोबार, दादर और नागर हवेली, लद्दाख से भी खिलाड़ियों की भागीदारी होगी।
इन खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धा खेलों को और रोमांचक बनाएगी। इसके अलावा, कई खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आ चुके हैं। राष्ट्रीय खेलों में कई स्पर्धाएं रात में भी आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स में सबसे अधिक 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।