Auspicious time for Diwali Puja 2025: आज पूरे भारत में दिवाली का पर धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिवाली को दीपावली और दीप उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। भारत में दिवाली का त्योहार बहुत ही खास माना जाता है। दिवाली के पर्व पर लोग अपने घरों को दीपों और रंग बिरंगी लाइट से सजाते हैं।
इस वर्ष पंचांग के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। ज्योतिष आचार्य के अनुसार इस वर्ष 20 अक्टूबर को दीपावली की लक्ष्मी पूजन करना उचित है। दिवाली 2025 के मौके पर लक्ष्मी गणेश पूजन के लिए 1 घंटे 11 मिनट का शुभ शुभ मुहूर्त है, यह शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर शाम 7 बजकर 8 मिनट से शाम 8 बजकर 18 मिनट के बीच रहेगा।
