Avalanche Alert In Uttarakhand : 5 जिलों में जारी हिमस्खलन अलर्ट, मैदानी जिलों में खिली चटक धूप |

उत्तराखंड (Avalanche Alert In Uttarakhand) में लगातार मौसम बदल रहा है, इसी क्रम में आज भी उत्तराखंड में मौसम बदला रहेगा डीआरडीओ के रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठा के द्वारा राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे क्षेत्रों में हिमस्खलन के चेतावनी जारी की गई है।

देहरादून में आज सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई लेकिन मौसम विभाग के द्वारा आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के निर्देशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज गुरुवार से अगले कुछ दिन राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा मैदानी क्षेत्र में चटख धूप खेलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। Avalanche Alert In Uttarakhand

डीजीआरई चंडीगढ़ की ओर से उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी जारी करते हुए आसपास निवास कर रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कहां कैसा है मौसम I Avalanche Alert In Uttarakhand

  1. उत्तरकाशी में मौसम साफ, खिली चटक धूप I
  2. मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ, चटक धूप खिली ।
  3. यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में चटख धूप खिली।
  4. बदरीनाथ धाम में बर्फबारी जारी ।

यह भी पढ़े |

बेहतरीन अभिनय से लोगों के दिलों पर राज करने वाली गीता उनियाल का हुआ निधन, 300 से ज्यादा म्यूजिक वीडियो में किया काम, कैंसर से खुझ रही थी अभिनेत्री |

Leave a Comment