BJP Rajya Sabha Candidate Dinesh Arya to File Nomination : उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य आज, 6 अक्टूबर को विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। BJP के केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा उनके नाम की घोषणा 4 अक्टूबर को की गई थी।
बता दे नामांकन की प्रक्रिया से पहले BJP विधायकों की एक बैठक बुलाई गई है। जिसके बाद 11 से 12 बजे के बीच प्रत्याशी दिनेश आर्य अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं दिनेश आर्य के नामांकन के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के सभी विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले और अनुसूचित जाति (दलित) समाज से आने वाले संघ (RSS) पृष्ठभूमि के पुराने व समर्पित कार्यकर्ता हैं। उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा के भारी बहुमत को देखते हुए दिनेश आर्य का राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है।
उत्तराखंड की इस एकमात्र खाली हो रही राज्यसभा सीट पर चुनाव/मतदान की तारीख 16 अक्टूबर 2026 तय की गई है। यह सीट भाजपा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है।
वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा “दिनेश आर्य बीजेपी के अत्यंत वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। वे लंबे समय तक जिलाध्यक्ष रहने के साथ-साथ संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय कुमाऊं क्षेत्र और पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।”
