BNP leader Fakhrul Islam becomes President of Bangladesh: बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। BNP के वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर देश के 23वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें 255 वोट मिले, जबकि विपक्षी उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को 88 वोट मिले।
फखरुल का राजनीतिक सफर काफी लंबा रहा है। वह BNP के महासचिव रहे और 2026 में पार्टी की सत्ता में वापसी के बाद मंत्री भी बने। राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने पार्टी के प्रमुख पदों से इस्तीफा दे दिया।
फखरुल की जिंदगी का एक अहम अध्याय भारत से भी जुड़ा है। उन्होंने बताया था कि 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान उनका परिवार भारत चला गया था और पश्चिम दिनाजपुर के इस्लामपुर में शरण ली थी। युद्ध खत्म होने के बाद परिवार बांग्लादेश लौट आया।
अब शिक्षक और विपक्षी नेता से लेकर मंत्री और BNP के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे फखरुल देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंच गए हैं। उनका राष्ट्रपति बनना बांग्लादेश की बदली हुई राजनीतिक तस्वीर में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।
