Bollywood : आमिर खान ने तीसरी बार रचाई शादी, Gauri Spratt बनीं जीवनसाथी..

Bollywood actor 3rd marriage with Gauri Spratt : मशहूर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने बीते 5 जुलाई 2026 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई के पाली हिल में स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में तीसरी शादी कर ली है। इस जोड़े ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज की।
बता दे अभिनेता की शादी में केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के इस निजी समारोह में मुकेश अंबानी, राज ठाकरे, आशुतोष गोवारिकर और एली अवराम जैसे मशहूर चेहरे मौजूद थे। इसके अलावा आमिर के सभी बच्चे जुनैद खान, इरा खान और आजाद राव खान भी इस खुशी के मौके के मौजूद रहे।

पहले दो शादी कर चुके अमिर खान

आपको बता दे अभिनेता इससे पहले दो शादियां कर चुके है, जो कि आपसी सहमति से खत्म हो गईं।
आमिर खान की पहली शादी सन् 1986 में रीना दत्ता से हुई। रीना दत्ता और आमिर खान के दो बच्चे हैं एक बेटा जुनैद खान और एक बेटी इरा खान। वहीं साल 2002 और आमिर खान का तलाक हो गया। आमिर खान की दूसरी शादी वर्ष 2005 में किरण राव से हुई जिससे उनको केवल एक बेटा है, जिसका नाम आजाद राव खान है। साल 2021 में अमिर खान और किरण राव का भी तलाक हो गया।
आमिर खान ने 61 साल की उम्र में जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है। जहां उन्होने दो शादियों के बाद अब गौरी स्प्रैट को तीसरी बार हमसफर चुना है।
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की एक जानी-मानी उद्यमी, ब्यूटी और वेलनेस प्रोफेशनल हैं। गौरी स्प्रैट की करियर और बिजनेस की बात करें तो वह बेंगलुरु में सफल सैलून और ब्यूटी वेंचर्स चलाती हैं। उन्होंने University of Arts London से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की।

Srishti
Srishti