Bollywood Actress approaches Delhi High Court : बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपने पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए याचिका दायरा की है। अभिनेत्री तब्बू ने अपने नाम, छवि, आवाज और पहचान के AI जनित डीपफेक और अन्धिकृत व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने की मांग की है।
तब्बू ने अपनी याचिका में अपने खिलाफ आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने और AI निर्मित कंटेंट को हटाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि तब्बू के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक कंटेंट और AI निर्मित कंटेंट बिना अनुमति के अपलोड किए गए हैं।
कई नामचीन हस्तियों के पर्सनालिटी राइट्स की रक्षा का आदेश दे चुका हाई कोर्ट
बता दे इस मामले की सुनवाई जज ज्योति सिंह की सिंगल बेंच के सामने हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिका में दाखिल पक्षकारों के विवरण से जुड़ी कुछ तकनीकी कमियों की ओर ध्यान दिलाया। कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षों की जानकारी स्पष्ट और सही होना आवश्यक है, ताकि मामले की निष्पक्ष सुनवाई की जा सके। इसके बाद तब्बू की ओर से पेश वरिष्ठ वकील स्वामी सुकुमार को संशोधित मेमो ऑफ पार्टीज दाखिल करने का निर्देश दिया गया। इस मामले में कोर्ट अब अगली सुनवाई 6 अगस्त को करेगा।
इसके पहले हाई कोर्ट कई नामचीन हस्तियों के व्यक्तित्व के अधिकारों की रक्षा का आदेश दे चुका है। हाई कोर्ट ने क्रिकेटर युवराज सिंह, अभिषेक शर्मा, फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन, कांग्रेस नेता शशि थरूर, अभिनेता अर्जुन कपूर, तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन, कथावाचक अनिरुद्दाचार्य, मलयालम फिल्म अभिनेता, मोहनलाल जैसे कहीं और हस्तियों से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने का आदेश दिया था।
