Bollywood stars came out in support of students : हाल ही में NEET पेपर लीक मामले के चलते छात्रों में आक्रोश नजर आ रहा है इसके चलते 20 जुलाई को दिल्ली में एक बार फिर आंदोलन देखने को मिला। जिसमें छात्र भारी संख्या में अपने न्याय के लिए आंदोलन करते दिखाई दिए। आंदोलन की चलते पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज की वीडियो भी तेजी से वायरल हो रही है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कई फिल्मी सितारे भी सपोर्ट में नजर आए हैं। सभी सितारों ने छात्रों पर हो रहे बदसलूकी पर दुख जताते हुई सरकार से छात्रों की बात सुनने का अनुरोध किया है।
दिलजीत दोसांझ – “आज जो हुआ बहुत बुरा हुआ”
जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ ने अपनी इंस्टा स्टोरी के माध्यम से लिखा कि आज जो हुआ बहुत बुरा हुआ, छात्रों के साथ ऐसा सलूक नहीं होना चाहिए था,मैं अथॉरिटी से अनुरोध करता हूं कि वह छात्रों की बात जरूर सुने। मुझ पर कहीं बार एंटी नेशनल का टैग लग चुका है और अभी भी मुझे कई लोग एंटी नेशनल कहेंगे। किसान आंदोलन के बाद मैंने कई लीगल प्रॉब्लम सही है जिसको मैं यहां बया नहीं कर सकता बाकी रब सब देख रहा है।
सोनू सूद – ”छात्रों को लाठियां नहीं गले लगाओ”
साथ ही सोनू सूद ने भी छात्रों के समर्थन पर एक पोस्टर जारी किया है। जिस पर उन्होंने लिखा कि हमारे छात्रों को लाठियां नहीं गले लगाने वाले हाथ चाहिए।
सोनाक्षी सिन्हा- ”देश का दिल भी टूटा याद रखना”
वही दबंग ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शुरू से ही छात्र प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती आ रही है उन्होंने प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा- “20 जुलाई को कई लोगों की हड्डियां टूटी और देश का दिल भी टूटा याद रखना”।
रितेश और जेनेलिया – ” बिना किसी डर, शोर और स्पष्टता के”
एक्टर रितेश और उनकी स्टार वाइफ जेनेलिया ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी के माध्यम से कहा कि हम एकजुटता से अपने देश के साथ खड़े हैं।उनकी आवाज सुननी चाहिए बिना किसी डर, शोर और स्पष्टता के। वह हमारे लोकतंत्र की धड़कन है और हमारे देश के भविष्य के सच्चे निर्माता भी। हमारे युवाओं की ऊर्जा साहस और सपना उसे भारत को आकर देंगे जिसका निर्माण करने की हम आकांक्षा रखते हैं।
एलविश यादव – ”सरकार को बात जरूर सुननी चाहिए ”
वही यूट्यूबर एलविश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा ना तो मैं ना ही बीजेपी सपोर्टर हूं और ना ही कांग्रेस का,लेकिन छात्रों के साथ जो कुछ भी हो रहा है बहुत गलत है छात्र जो अपने असल मुद्दे के लिए सड़क पर उतरे है। उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए उनकी बात जरूर सुननी चाहिए सरकार को इस मुद्दे पर उचित कदम उठाने की जरूरत है।
इसके अलावा कई सितारे जैसे शेखर सुमन, दिया मिर्जा,वीर दास और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने भी छात्र प्रोटेस्ट को सपोर्ट किया है।वही दिग्गज हिंदी फिल्म अभिनेत्री शबाना आज़मी भी प्रोटेस्ट का हिस्सा है और छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।
