Dehradun : मानसून के कहर से Doiwala क्षेत्र में टूटा पुल, ग्रामीणों की बड़ी मुश्किले..

Bridge collapses in Doiwala : उत्तराखंड में मानसून बारिश अपना कहर बरसा रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून के डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत गडूल ग्राम पंचायत के शीला की चौकी के पास ग्रामीणों के आने-जाने वाला अस्थाई पुल तेज पानी के बहाव में बह गया है। जिससे स्थानीय लोगों के संपर्क भी कट गए हैं।पुल के बह जाने से ग्रामीणों को आवा जाही के लिए भी मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है।वहीं स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

स्कूली व बच्चों बीमार व्यक्तियों को भारी दिक्कतें

ग्रामीणों का कहना है कि एक साल बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं किया गया। जबकि ग्रामीणों ने लगातार विभाग के चक्कर भी लगाए थे लेकिन पुल निर्माण के लिए धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ स्वयं गम ग्रामीणों द्वारा ही अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था जो भारी बारिश के कारण बह गया। पुल बह जाने से उन्हें कई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है स्कूल आने जाने वाले बच्चों, ड्यूटी पर जाने वाले लोगों और बीमार व्यक्तियों को भारी दिक्कतें आ रही है। जिसके साथ ही उनका कहना है कि कई घर ऐसे हैं जो खतरे में है जिनको बचाना बेहद जरूरी है।

भारी बारिश का अलर्ट

वही ग्राम प्रधान धर्मेंद्र रावत का कहना है की समस्या को दोनों विभागों से अवगत करा दिया गया है और साथ ही विधायक से भी समस्या से राहत पहुंचाने की मांग की है। ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने भी विभाग की लापरवाही बताइए है जिसमें उन्होंने कहा कि एक साल बीत जाने के बाद भी विभाग ने पुल बनाने की जरूरत नहीं की। जिसे देखकर अब ग्रामीणों को परेशान होकर विरोध करना पड़ रहा है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते परेशान होकर ह लोग रात को सो नहीं पा रहे हैं और रात भर जागकर पहरेदारी कर रहे हैं।साथ ही भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में आज यानी 20 जुलाई को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी भी घोषित की है।

Srishti
Srishti