Chamoli Avalanche Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद 11 घंटे के बचाव अभियान में अब तक 47 मजदूरों को सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा सुरक्षित निकाला गया। 10 मजदूरों को अभी भी जवानों द्वारा ढूंढा जा रहा है।
10 मजदूरों की तलाश जारी
आपको बता दे, उत्तराखंड के माणा क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 57 मजदूर दब गए थे। इस घटना के बाद तुरंत सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा लगातार 11 घंटे के बचाव अभियान में अब तक 47 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, हिमस्खलन के बाद लगभग 8 फीट तक जमीन पर और -8 तापमान में सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा लगातार बर्फबारी के बावजूद दबे मजदूरों को निकालने का अभियान चलता रहा।
11 घंटे तक जारी रहा अभियान
आपको बता दें, जवानों ने विषम परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान जारी रखा और 11 घंटे तक मजदूरों को निकालने में जुटे रहे। बदरीनाथ हाईवे लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बंद हो गया था, जिसके बाद आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक वहां नहीं पहुंच पाई थी, ऐसे में पूरा अभियान सेना और आईटीबीपी के जवानों के कंधों पर ही निर्भर था।
इस समय भी बचे हुए 10 मजदूरों को ढूंढने में जवानों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। मजदूरों के जल्द मिलने की उम्मीद है।