मुख्यमंत्री द्वारा निगरानी केंद्र के विकास की घोषणा, यात्रियों की सुरक्षा में मिलेगी मदद…

Chief Minister announces development monitoring ,help safety of passengers : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत हरि की पैड़ी के विकास कार्यों के लिए 66.34 करोड़ की परियोजना की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि हरि की पैड़ी क्षेत्र का सौंदर्यकरण ,घाटों का विस्तार और मजबूतीकरण, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर वॉकवे, आधुनिक लाइटनिंग, साइन बोर्ड की व्यवस्था,पेयजल व शौचालय जैसी सुविधाओं का विकास, भीड़ प्रबंधन वह सुरक्षा व्यवस्था का सुदृढ़,गंगा तट पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उपाय किये जाएगे। जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने राजधानी देहरादून में चार धाम निगरानी वह आपात प्रतिक्रिया केंद्र की स्थापना के लिए 357.84 लाख की मंजूरी दी है जिससे यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और आपदा प्रबंधन में मदद मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2025 -26 में 15वे वित्त आयोग की सिफारिश के तहत 133.68 करोड रुपए का बजट पंचायती राज संस्थाओं को दिया जिसे पेयजल,स्वच्छता, वर्षा जल संचयन के कार्यों में उपयोग किया जाएगा। चंपावत के गोलू देवता कॉरिडोर परियोजना व हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित की मंजूरी भी दी गई है। मुख्यमंत्री का कहना है कि विकास और विरासत के संतुलन के साथ राज्य को आगे बढ़ते हुए बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा।

Srishti
Srishti