CJP का आंदोलन 24वे दिन भी जारी, कई नेताओं और सामाजिक संगठनों का मिला समर्थन..

CJP’s protest continues for the 24th day : राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में सुधार के मामले में जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र और युवा लगातार धरने पर बैठे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी का यह आंदोलन सोमवार यानी 13 जून को 24वे दिन भी जारी रहा। इस बीच आंदोलन को देश के विभिन्न हिस्सों से राजनीतिक नेताओं, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों का लगातार समर्थन मिल रहा है। वहीं आंदोलन के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन भी 16वे दिन में प्रवेश कर गया है।

वही CJP और आंदोलन के संस्थापक अभिजीत दीपक ने कहा कि सरकार को इस पूरे मुद्दे को अहंकार की लड़ाई नहीं बनना चाहते क्योंकि यहां छात्रों का भविष्य और लोगों की जिंदगी दांव पर लगी है। उनका कहना है कि गलती स्वीकार करना कमजोरी नहीं बल्कि परिपक्वता जवाब देही और व्यवस्था में सुधार की इच्छा का प्रतीक है। दीपक ने कहा कि आंदोलन केवल एक मांग कर रहा है की परीक्षा प्रणाली में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही तय की जाए और छात्रों को न्याय मिले।

आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा भी जंतर मंतर पहुंचे

इसके अलावा केरल की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के.के शैलजा,, पूर्व वित्त मंत्री एवं वर्तमान विधायक के.एन. बाल गोपाल और पूर्व कानून एवं उद्योग मंत्री पी .राजीव जंतर मंतर पहुंचे जहां तीनों नेताओं ने छात्रों से मुलाकात की और पेपर लीक तथा परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों पर चिंता जताई।

नेताओं ने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा प्रणाली को निष्पक्ष पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना जरूरी है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने भी आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए और परीक्षा प्रणाली में पर्धिश्ता सुनिश्चित कीजानी चाहिए। वही आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने भी जंतर मंतर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

भीम आर्मी दिल्ली के अध्यक्ष हिमांशु भी धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने आजाद समाज पार्टी की ओर से छात्रों के आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता लॉरेंस ज्योति गोगोई ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर कहा कि बार-बार होने वाली परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जवाब देते होने चाहिए।

Srishti
Srishti