टिहरी झील महोत्सव का आगाज, चार दिन तक एडवेंचर और संस्कृति का रंग…

CM Dhami Inaugurates Tehri Lake Festival : टिहरी जिले की कोटी कॉलोनी में आज से चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।  6 से 9 मार्च तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

आपको बता दें, महोत्सव के सफल आयोजन के लिए Uttarakhand Tourism Development Board और जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में साहसिक खेलों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

इसके साथ ही, कार्यक्रम के दौरान ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और राफ्टिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम, मास्टर शेफ प्रतियोगिता, फैशन शो और फोटोग्राफी जैसी प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी।

प्रतिभागियों को मिलेगा इनाम

बता दें, महोत्सव के दौरान मास्टर शेफ, पेंटिंग, सोशल मीडिया रील, ग्रुप फैशन शो, मिस्टर एंड मिस टिहरी, राफ्टिंग और रैप सिंगिंग जैसी प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। जिसके बाद इन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा । प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को एक लाख रुपये तक का पुरस्कार मिलेगा, जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वालों को क्रमशः 50 हजार और 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा दस प्रतिभागियों को पांच-पांच हजार रुपये के सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

Srishti
Srishti