आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही, सीएम धामी ने दिए निर्देश | CM Dhami On Haldwani Riots

मुख्यमंत्री (CM Dhami On Haldwani Riots) पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुर क्षेत्र में हुई हुए बवाल को लेकर क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था एपी अंशुमन को हल्द्वानी में कैंप करने की निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस प्रशासन, नगर निगम कर्मचारी और मीडिया कर्मी के घायल होने और क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना पर शक्ति दिखाते हुए अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक | CM Dhami On Haldwani Riots

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी देंगे के संबंध में मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक लेते हुए उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारी नैनीताल से लगातार समन्वय बनाकर रखे जाएं उन्होंने एडीजी कानून व्यवस्था और जिलाधिकारी नैनीताल को घटा के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने आगजनी और पत्थर करने वाले सभी दंगाइयों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्य वही करने को भी कहा है। CM Dhami On Haldwani Riots

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले को बक्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक में विशेष प्रमुख सचिव एडीजी अमित सिंह, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव जे. सी कांडपाल मौजूद रहे। CM Dhami On Haldwani Riots

यह भी पढ़े |

Leave a Comment