Conflict between Smart City electric AC bus service and the outsourced agency :देहरादून में स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस के परिचालकों की वेतन भुगतान को लेकर हड़ताल जारी है।बताया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक एसी बस और आउटसोर्स एजेंसी के बीच वेतन भुगतान को लेकर टकराव बढ़ गया है। साथ ही कंपनी ने कार्य बहिष्कार और हड़ताल में शामिल परिचालकों की सेवा समाप्त की जाने की चेतावनी दी और सिक्योरिटी डिपॉजिट करने का दावा भी किया है।
बुधवार यानी 10 जून को कार्यालय आदेश में कंपनी ने सभी परिचालकों को ड्यूटी पर लौटने के निर्देश भी दिए हैं। नोटिस के द्वारा बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित रहने,बस संचालन में बाधा डालने, हड़ताल या किसी भी अनुशासनहीन गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे वेतन न मिलने से नाराज परिचालक पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर है। जिसके चलते स्मार्ट सिटी की एसी इलेक्ट्रिक बस ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यशाला में खड़ी है।
इस मामले के चलते शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। लेकिन चालकों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन भुगतान में अनियमित बनी हुई है, जबकि कंपनी ने आंदोलन खत्म कर काम पर लौटने का दबाव बढ़ा दिया है। नोटिस में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर कानूनी कार्रवाई की बात की गई है। जो वेतन विवाद को लेकर श्रमिकों और कंपनी के बीच टकराव का रूप बढ़ा रही है।
