CS Radha Raturi : मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ाया गया 6 महीने, 31 मार्च को होना था रिटायर |

उत्तराखंड (CS Radha Raturi) की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाया गया है। भारत सरकार कार्मिक मंत्रालय पीजी कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से कार्यकाल बढ़ोतरी का आदेश जारी किया गया है। आपको बता दे कि राज्य के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा था जिसे भारत सरकार के द्वारा 30 सितंबर 2024 तक बढ़ाया गया है।

कार्य विस्तार चलते अब राधा रतूड़ी 30 सितंबर तक कार्य विस्तार के चलते राधा रतूड़ी अब उत्तराखंड की मुख्य सचिव 30 सितंबर तक बनी रहेंगी। बता दें कि वरिष्ठ आईएएस राधा रतूड़ी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने मुख्य सचिव पद की कमान संभाली थी।

सीएम धामी के भरोसेमंद अफसरों में से हैं एक | CS Radha Raturi

आपको बता दें कि राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अफसर हैं। जिन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भरोसेमंद अफसरों में से एक माना जाता है। राधा रतूड़ी के पति अनिल कुमार रतूड़ी पुलिस महानिदेशक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ये दंपत्ति उत्तराखंड के पहले ऐसे नौकरशाह दंपत्ति हैं जिन्हें पुलिस और प्रशासन के सबसे बड़े ओहदे की कमान संभालने का मौका मिला है। CS Radha Raturi

यह भी पढ़े |

बड़े अस्पताल में होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज, सरकार ने दिया सख्त निर्देश |

Leave a Comment